चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में बैठक में मौजूद किसान यूनियन के सदस्य।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) जिला इकाई की बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। शुक्रवार को जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ मैदान में हुई बैठक में सरकार की ओर से आलू का बीज उपलब्ध कराने और किसानों को सिंचाई टैंक की सुविधा मुहैया कराने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष नवीन सिंह करायत की अध्यक्षता और महासचिव कैलाश सिंह महर के संचालन में हुई बैठक में केशव दत्त चौबे, विक्रम रावत, महेंद्र सिंह, सतीश चंद्र उप्रेती, तेज सिंह, तारा दत्त उप्रेती, जगदीश चंद्र बिष्ट, सुनील, डीपी गहतोड़ी आदि ने विचार रखे। (संवाद)