फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द पूरे होंगे बनबसा-टनकपुर के प्रस्तावित विकास कार्य : सीएम

Sun, 11 Feb 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में जनसभा के दौरान गदा उठाकर आगामी लोकसभा चुनाव का शंखनाद करते सीएम धामी। संवाद
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के फागपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि समान नागरिकता कानून बना उत्तराखंड ने इतिहास रचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रेष्ठ भारत योजना में उत्तराखंड सरकार पूरी तरह से योगदान दे निरंतर राज्य में विकास कार्य कर रही है। उन्होंने फागपुर में कई योजनाओं को अल्प समय में पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन





फागपुर भजनुपर सीमा स्थित खेल मैदान में हेलीकाॅप्टर से पहुंचे मुख्यमंत्री ने गांव चलो अभियान के तहत ग्रामीण भ्रमण किया। बाद में जनसभा में उन्होंने फागपुर स्कूल का नाम बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर करने और स्मार्ट कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। फागपुर के आंतरिक मार्गों को अल्प समय पूरा करने, केनाल गेट से देवीपुरा तक सड़क निर्माण, टनकपुर में नशामुक्ति केंद बनाने, टनकपुर स्टेडियम का उच्चीकरण किए जाने का आश्वासन दिया।





सांसद अजय टम्टा ने केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों और उत्तराखंड के पर्वतीय राज्यों को रेल मार्ग से जोड़ने को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। वहां दर्जा मंत्री दीपक मेहरा, पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज सिंह कठायत, हेमा जोशी, बनबसा भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, फागपुर प्रधान हर्ष बहादुर चंद, पूर्व प्रधान गीता देवी, हरीश हैसियत, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, दीपक रजवार, शंकर लाल वर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन







सीएम का विरोध करने जा रहे युवा कांग्रेसी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम का विरोध करने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर बाराकोट पुलिस चौकी में अपनी निगरानी में रखा। इसमें युवा कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष चिराग फर्त्याल, जिलाध्यक्ष अनुसूचित प्रकोष्ठ कमल कालाकोटी, प्रदेश सचिव सोशल मीडिया के लोकेश पांडेय, प्रांजल वर्मा, सागर महरा, सोनम बेोहरा, अनिल कुमार, हेमंत कुमार, परवीन माहरा और आनंद सिंह माहरा शामिल रहे।





होली कार्यक्रम का रंग थोड़ा फीका हुआ



लोहाघाट। सरस्वती शिशु मंदिर में संगज्यू की ओर से आयोजित होली कार्यक्रम में जिले भर से विभिन्न समूहों की सैकड़ों की संख्या महिलाएं पहुंची हुई थीं। सीएम के साथ महिलाएं होली गायन के लिए बड़ी उत्सकुता से इंतजार कर रही थी लेकिन सीएम के आते ही कार्यकर्ता और अन्य नेता भी वहां पहुंच गए। इससे होली गायन कार्यक्रम थोड़ा फीका हो गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं सीएम के साथ सेल्फी लेने और फोटो खिंचवाने की होड़ मची थी। संवाद








चुनाव जीतने के बाद से सरयू लिफ्ट पेयजल रही है पहली प्राथमिकता : अधिकारी



लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट नगर में आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने स्वागत कर 20 सूत्री ज्ञापन सौंपा। विधायक ने मंच से सीएम से लोहाघाट नगर के लोगों की प्यास बुझाने के लिए सरयू लिफ्ट पेयजल योजना का निर्माण प्रमुखता से कराने की मांग की। विधायक ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद से वह सरयू लिफ्ट पेयजल योजना बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। मुख्यमंत्री धामी ने उनकी मांग को पूरा कर सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के रूप में क्षेत्र के लोगों को सबसे बड़ा उपहार दिया है। विधायक ने कहा कि लोहाघाट क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है जिसके लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें