टनकपुर (चंपावत)। नगर पालिका बोर्ड ने पूर्व से चल रहे सफाई व्यवस्था के ठेके को पुरानी दर व शर्तों पर एक साल से लिए बढ़ाने का प्रस्ताव पास किया है।
अध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता व ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी के संचालन में हुई बोर्ड बैठक में सभासद कपिल उप्रेती, हसीब अहमद, रईस अहमद, पूजा टम्टा, तुलसी कुंवर, अमित भट्ट, सविता बिष्ट, नामित सभासद केदार जोशी, कलावती कापड़ी, जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा आदि मौजूद थे। संवाद