फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गुमदेश में पशुधन प्रसार अधिकारी नहीं होने से बढ़ी दिक्कतें

Sun, 04 Feb 2024 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिलेे के गुमदेश क्षेत्र की 40 ग्राम पंचायतों के पशुपालकों को पशुधन प्रसार अधिकारी नहीं होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पशुपालकों को पशुओं के उपचार के लिये 30 से 40 किमी दूर लोहाघाट के पशु चिकित्सालय की सेवाएं लेनी पड़ रही हैं। हालांकि पशुपालन बिभाग की ओर से सीमांत क्षेत्र के पुलहिंडोला, मडलक और रौंसाल में पशु सेवा केंद्र तो खोले गए हैं, लेकिन वहां पशुधन प्रसार अधिकारियों को तैनात नहीं किए जाने के कारण केंद्रों में ताले लटके हुए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य प्रीती पाठक, बिलदे के ग्राम प्रधान संजय, डनगांव के सामाजिक कार्यकर्ता मोहन चंद्र के अलावा बद्री सिंह, तेज सिंह, बहादुर सिंह आदि का कहना है कि लोगों की अर्थव्यवस्था का मुख्य साधन पशुपालन है। लेकिन पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं के प्राथमिक उपचार तक की सुविधा भी मुहैया नहीं कराई जा रही है। इस संबंध में जल्द ही ग्रामीणों का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें