फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: विशेष थाना दिवस पर सुनीं समस्याएं

Sun, 08 Mar 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के समस्त थानों में कोशिश-एक नई आशा थीम के तहत महिला सुरक्षा को समर्पित विशेष थाना दिवस का आयोजन किया गया। कोतवाली चंपावत में एसपी रेखा यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ और अन्य अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों, महिला सहायता हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दौरान जिले के समस्त थानों में 24 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें 17 शिकायतें महिला संबंधी थीं। इसके अलावा 23 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें