फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पीएम नरेंद्र मोदी का मायावती आश्रम का दौरा निरस्त

Mon, 09 Oct 2023 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पीएम नरेंद्र मोदी का 12 अक्तूबर को संभावित मायावती आश्रम का दौरा निरस्त हो गया है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने इसकी पुष्टि की है। दौरा टलने से क्षेत्र के लोगों को भारी मायूसी हुई है।
विज्ञापन

पीएम मोदी के पिथौरागढ़ की जनसभा के बाद लोहाघाट से नौ किमी दूर मायावती अद्वैत आश्रम आने की संभावना थी। इसके चलते जिला प्रशासन ने अक्तूबर के शुरू से तैयारियां शुरू कर दी थी। सड़कों को संवारना, दीवारों को पेंटिंग से सजाना, मोबाइल सेवा बेहतर करना, हेलीपैड निर्माण, हेलीपैड से मायावती आश्रम तक 15 किमी के हिस्से को चमकाने सहित तमाम काम चल रहे थे।
ये काम तकरीबन पूरे भी हो गए थे। आयुक्त दीपक रावत से लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी तक पीएम के संभावित दौरे को लेकर यहां तैयारियां का जायजा ले चुके थे लेकिन रविवार को पीएम के मायावती आश्रम के दौरे के नहीं होने की जानकारी लगी।
विज्ञापन



पीएम नरेंद्र मोदी के चंपावत जिले के दौरे का कार्यक्रम नहीं आया था। मायावती आश्रम के संभावित दौरे के चलते तैयारी की गई थी। लेकिन अब पीएम यहां नहीं आएंगे। पीएम का कुमाऊं में कहीं भी रात्रि विश्राम का कार्यक्रम नहीं है। पिथौरागढ़ से पीएम सीधे बरेली रवाना होंगे। - देवेंद्र पींचा, एसपी, चंपावत।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें