फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारियां शुरू, पांच जुलाई को टनकपुर पहुंचेगा पहला दल

Fri, 15 May 2026 04:10 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

टनकपुर से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं इस बार 10 दलों में 500 यात्री होंगे और प्रत्येक दल में 50 यात्री रहेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत जिले के टनकपुर में केएमवीएन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। पंजीकरण 19 मई से आरंभ हो चुके हैं। पहले दल के यात्री 30 जून को दिल्ली में एकत्रित होंगे। मेडिकल आदि के बाद दिल्ली से टनकपुर को चार जुलाई को रवाना होंगे। पांच जुलाई को पहला दल टनकपुर से धारचूला के लिए रवाना होगा।

बता दें कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर में यात्रियों का स्वागत कर यात्रा का शुभारंभ किया था इसके लिए केएमवीएन की ओर से व्यापक तैयारियां की गईं। पांच दल में 250 पर 232 यात्रियों ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा की थी। इस बार केएमवीएन की ओर यात्रियों की और बेहतर व्यवस्था की जा रही है। केएमवीएन के टीआरसी प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि इस बार टनकपुर होकर 10 दल में 500 यात्री होंगे और प्रत्येक दल में 50 यात्री रहेंगे। यात्री का शिड्यूल जारी हो गया है इसमें पहले दल के बाद दूसरा दल नौ जुलाई, तीसरा 13 जुलाई, चौथा दल 17जुलाई, पांचवां दल 21 जुलाई, छठा दल 25 जुलाई, सातवां दल 29 जुलाई, आठवां दल 2 अगस्त, नौवां दल छह अगस्त, 10वां दल 16 अगस्त को टनकपुर से आगे रवाना होगा। यात्री टनकपुर, धारचूला, गुंजी होकर रवाना होंगे।। बहरहाल, इस बार पांच से बढ़कर दस दल आने से क्षेत्र में यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए लोग उत्साहित होने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें