लोहाघाट के चामी चौमेल में आषाड़ी महोत्सव को लेकर हुई बैठक में मौजूद लोग। संवाद
लोहाघाट। चामी चौमेल में आषाड़ी महोत्सव के आयोजन को लेकर हुई बैठक में तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
सोमवार को महोत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह महर की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया कि महोत्सव 15 से 19 अगस्त तक पांच दिवसीय होगा। महोत्सव में सांस्कृतिक, शैक्षिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। रक्षा बंधन के दिन मुख्य मेले चामी मंदिर से देवी थान से भगवती मंदिर तक देवी रथ निकलेगा। संचालन रमेश बिष्ट ने किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि चांद बोहरा, ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह महर, रामलीला कमेटी अध्यक्ष शिव दत्त जोशी, पूरन बिष्ट, मनोज ओली, त्रिलोक बिष्ट, उमेद सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, जगदीश महर, विजय सिंह, हरीश पाठक, महेश पाठक, संजय पाठक, महेंद्र सिंह मौजूद रहे।