लोहाघाट (चंपावत)। ब्लॉक, नगर कार्यकारिणी के पुनर्गठन और कांग्रेस के जिला सम्मेलन को लेकर बुधवार को ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई।
बुधवार को एनेक्सी भवन में ब्लॉक अध्यक्ष भगत राम की अध्यक्षता और नगर अध्यक्ष नवीन जोशी और प्रकाश माहरा के संचालन में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं का कहना था कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा। उन्होंने अधिकाधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़कर संगठन को धार देने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं ने 21 मार्च को होने वाले कांग्रेस के जिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भी विचार विमर्श किया। बैठक में सम्मेलन संयोजक निर्मला गहतोड़ी, नवीन मुरारी, हरगोविंद बोहरा, कविराज मौनी, चांद बोहरा, डॉ. अमर सिंह कोटियाल, महेश ढेक आदि थे। (संवाद)