फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिला अस्पताल में नहीं मिला गर्भवती महिला को उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में एक बार फिर गर्भवती महिला को उपचार नहीं मिलने का मामला सामने आया है। पाटी ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर गर्भवती को जब जिला अस्पताल लाया गया तो उन्हें अस्पताल में डॉक्टर ना होने का हवाला देते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गर्भवती महिला ने टनकपुर से पहले बस्तिया के पास 108 में ही स्वस्थ बच्चे को जन्म दे दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सकदेना निवासी हेमा कांडपाल (22) को प्रसव पीड़ा होने पर उनके जेठ चंद्रशेखर कांडपाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी ले गए जहां से उन्हें जिला अस्पताल चंपावत रेफर कर दिया गया। रात करीब 12 बजे वह चंपावत जिला अस्पताल पहुंचे तो ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने उन्हें हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी और हायर सेंटर रेफर कर दिया। मौजूद स्टाफ ने बताया कि यहां सिर्फ सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक ही स्त्री रोग विशेषज्ञ उपचार करती हैं।
जेठ चंद्रशेखर 108 से गर्भवती बहू को लेकर रात्रि करीब एक बजे हल्द्वानी हायर सेंटर के लिए रवाना हो गए लेकिन बस्तिया के पास जब हेमा को अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने लगी तो 108 में मौजूद स्टाफ की ओर से वाहन में ही प्रसव कराया गया। उसके बाद उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में भर्ती कराया गया जहां जच्चा बच्चा दोनों ठीक हैं।
विज्ञापन

नीमा के जेठ ने जिला अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। कहा कि उन्हें इतने बड़े अस्पताल में इलाज नहीं मिला और मौजूद स्टाफ उन्हें गुमराह करता रहा जबकि 108 में सकुशल प्रसव कराया गया। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचएस ऐरी से मामले की जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने बताया कि वह टनकपुर शिविर में गए हुए हैं प्रभारी डॉक्टर विवेक से बात करें। जब डॉक्टर विवेक को फोन मिलाया गया तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें