फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत ब्लॉक में प्रीति और लोकेश ने मारी बाजी

विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेताओं पुरस्कृत करते पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। प्राथमिक विद्यालय चंपावत में शनिवार को जिला स्तरीय मैथ्स विजार्ड एवं स्पैल जीनियस प्रतियोगिता हुई जिसमें चंपावत ब्लॉक में प्रीति बिष्ट और लोकेश लोहनी पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने किया। मैथ्स विजार्ड में चंपावत ब्लॉक में प्रीति बिष्ट प्रथम, पवन भट्ट द्वितीय, लोहाघाट से खुशी प्रथम, दक्ष बोहरा द्वितीय, बाराकोट से ललित सिंह पहले, विराट भंडारी दूसरे, पाटी ब्लॉक से दीपांशु पहले, मनीष दूसरे स्थान पर रहे। स्पैल जीनियस में चंपावत के लोकेश लोहनी पहले, तनुज सिंह दूसरे, लोहाघाट में दीया पहली, सृष्टि भट्ट दूसरी, बाराकोट में गायत्री पहली, गर्विता दूसरी, पाटी में प्रियांशु अटवाल पहले, कमल जोशी दूसरे स्थान पर रहे।
मुख्य शिक्षाधिकारी जितेंद्र सक्सेना की उपस्थिति में हुई प्रतियोगिता का संचालन जसवंत सिंह पोखरिया एवं कीर्ति गहतोड़ी ने किया। इस दौरान मोहन चंद्र सेलिया, रमेश रावत, ललित मोहन आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता में पहले, दूसरे स्थान पर रहे प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधिकारी और प्रतियोगिता के अध्यक्ष विजय वर्मा ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें