फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पीजी कॉलेज में प्री पीएचडी वर्क केंद्र का हुआ शुभारंभ

Tue, 11 Jul 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट पीजी कॉलेज में प्री पीएचडी कोर्स वर्क केंद्र के शुभारंभ पर मौजूद शोधार्थी। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्री पीएचडी वर्क केंद्र का शुभारंभ हो गया है। इसमें शोध कक्षा शुरू होने पर शोधार्थियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में शोध प्रकोष्ठ समन्वयक डॉ. प्रकाश लखेड़ा ने कहा कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की ओर से लोहाघाट महाविद्यालय को शोध केंद्र बनाया गया है। इसमें कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय में शोधार्थी अपने विषय में नवीन आयाम स्थापित कर सकेंगे। महाविद्यालय में यह लगातार तीसरा वर्ष है। महाविद्यालय शोध केंद्र में 50 से अधिक शोधार्थियों ने प्रवेश लिया है।
महाविद्यालय शोध प्रकोष्ठ समिति में विज्ञान संकाय के संयोजक डॉ. एसपी सिंह, सदस्य डॉ. अनीता खर्कवाल, वाणिज्य संकाय के संयोजक डॉ. रवि सनवाल, सदस्य डॉ. उमेश चंद्र आर्या, कला संकाय के संयोजक डॉ. अर्चना त्रिपाठी, सदस्य डॉ. महेश त्रिपाठी को बनाया गया है। इस मौके पर डॉ. अपराजिता, डॉ. रितु मित्तल, डॉ. लता कैड़ा, डॉ. सुमन पांडेय, डॉ. सीमा नेगी, डॉ. स्वाति बिष्ट, डॉ. वंदना चंद, डॉ. सोनाली कार्तिक, चंद्रा जोशी, मनोज कुमार, रुचिर जोशी, भूप सिंह धामी, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें