उत्तर प्रदेश में सिविल जज बने प्रज्जवल अग्रवाल। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा-2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। चंपावत जिले के होनहार प्रज्ज्वल अग्रवाल ने इस परीक्षा में 26वीं रैंक हासिल की है। इससे उनके परिजनों में खुशी का माहौल है।
प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर लोहाघाट, इंटर विवेकानंद विद्या मंदिर, उच्च शिक्षा राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट से प्राप्त करने के बाद प्रज्ज्वल ने दिल्ली विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में एलएलबी परीक्षा पास की। दिल्ली में कोचिंग करने के साथ ही टनकपुर तहसील में स्थापित जिये पहाड़ सिटिजन लाइब्रेरी में पढ़ाई कर परीक्षा की तैयारी की।
प्रज्ज्वल के पिता चैनसुख अग्रवाल लोहाघाट में व्यापारी और उनकी मां मंजू अग्रवाल गृहिणी हैं। उनके चाचा रोहिताश अग्रवाल टनकपुर के प्रतिष्ठित व्यापारी और भाजपा नेता हैं। प्रज्ज्वल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, चाचा के साथ ही टनकपुर के पूर्व एसडीएम रहे हिमांशु कफल्टिया, शिक्षिका डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. प्रकाश लखेड़ा को दिया है।