फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर-बनबसा में नौ घंटे रहा पावर कट

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। जलविद्युत निगम ने लोहियाहेड पावर हाउस में नया उपकरण लगाने के लिए शटडाउन लिया था जिसका लाभ उठा ऊर्जा निगम ने क्षेत्र में बिजली लाइनों की मरम्मत की। इस कारण जिले के मैदानी क्षेत्र में रविवार को करीब नौ घंटे बिजली गुल रही। इससे पेयजल संकट के साथ ही बिजली आधारित कारोबार भी प्रभावित रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र में रविवार सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली न होने से सुबह पेयजल संकट रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने हैंडपंप से पानी की जरूरत पूरी की जबकि बिजली आधारित कारोबार प्रभावित हुए। खाद्य सामग्रियों की सुरक्षा के लिए होटल, रेस्टोरेंट स्वामियों को जनरेटर चलाकर फ्रिज ऑन रखना पड़ा। इसलिए उन्हें डीजल खरीदने के लिए अतिरिक्त खर्च करनी पड़ी।
थाने, खुफिया विभाग, रेलवे, साइबर कैफे समेत कई सरकारी विभागों में भी कामकाज प्रभावित हुआ। ऊर्जा निगम के एसडीओ विकास भारती ने बताया कि लोहियाहेड पावर हाउस ने शटडाउन लिया था जिस कारण ऊर्जा निगम ने शटडाउन का लाभ उठा लॉपिंग-चॉपिंग कर लाइनों में भी मामूली मरम्मत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें