फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गोरलचौड़ वार्ड में 19.66 लाख से कराए जाएंगे निर्माण कार्य

Mon, 15 May 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर पालिका परिषद की ओर से गोरलचौड़ वार्ड में राज्य वित्त आयोग मद से 19.66 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराए जाएंगे। वार्ड के आंतरिक मार्गों पर सुरक्षा दीवार, कवर्ड नालियों के साथ सीसी मार्ग का निर्माण किया जाएगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि गोरलचौड़ मार्ग पर 7.37 लाख रुपये से कवर्ड नाली निर्माण और सुरक्षा कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा 5.29 लाख रुपये से स्टेशन बाजार से गोरलचौड़ मार्ग तक ह्यूम पाइप नाली निर्माण किया जाएगा। सात लाख रुपये से गोरलचौड़ मंदिर के पास से गधेरे तक सीसी मार्ग और सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें