फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: स्कूली बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया

Mon, 10 Apr 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छीनीगोठ में पर्यावरण संचेतना कार्यक्रम किया गया। प्लांट फार प्लैनेट स्वयंसेवी संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कक्षा आठ, नौ और दसवीं के छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के बारे में कई जानकारियां दी गईं। संस्था ने उन्हें अपने क्षेत्र में पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। संस्था के कार्यक्रम समन्वयक धर्मेंद्र कापड़ी, प्रीति यादव के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने स्कूल परिसर और गांव के आसपास पौधरोपण भी किया।
बच्चों को समूह में बांटकर जनसंख्या, आर्थिक और गरीबी के आधार पर वैश्विक पर्यावरणीय परिवर्तनों पर आधारित क्रियाकलाप करवाए गए। प्रतिभागी बच्चों को टीशर्ट एवं बच्चों द्वारा लिखित ट्री बाई ट्री पुस्तक दी गई। इस दौरान ग्राम प्रधान पूजा जोशी, प्रभारी प्रधानाचार्य बेचन यादव, शिक्षक त्रिलोचन जोशी, अकबर अली, पल्लव जोशी, पवन कुमार, रचित वल्दिया, उमेश चंद्र भट्ट, बच्ची बिष्ट आदि थे। संचालन शिक्षक ओम प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में 80 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें