फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आज से हटेंगे रोडवेज स्टेशन में पार्क वाहन

Sat, 14 Jun 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के रोडवेज स्टेशन में निजी और टैक्सी वाहनों को रविवार से हटाया जाएगा। अगर वाहन पार्क किए गए तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रोडवेज स्टेशन परिसर में निजी और टैक्सी वाहन पार्क रहते हैं। इनसे कोई शुल्क रोडवेज प्रबंधन नहीं लेता है। शिकायत मिलने के बाद एसडीएम अनुराग आर्या ने लोहाघाट रोडवेज डिपो के एआरएम धीरज वर्मा, टैक्सी यूनियन के साथ बृहस्पतिवार को रोडवेज स्टेशन का निरीक्षण किया था। उन्होंने वाहन स्वामियों को तीन दिन के भीतर वाहन हटाने के निर्देश दिए थे। नगर में पांच पार्किंग होने के बाद भी लोग रोडवेज स्टेशन में दिन भर वाहन पार्क करते हैं। रोडवेज को इसके लिए कोई शुल्क भी नहीं दिया जाता है। एसडीएम अनुराग ने बताया कि अगर वाहन पार्क किए गए तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें