फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर में होगा मीडिया सेंटर और गेस्ट हाउस का निर्माण

Fri, 01 Mar 2024 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के टनकपुर में मीडिया कर्मियों की सहूलियत के लिए मीडिया सेंटर और गेस्ट हाउस का निर्माण किया जाएगा। करीब दो करोड़ रुपये से बनने वाले मीडिया सेंटर और गेस्ट हाउस निर्माण के लिए शासन की ओर से प्रथम किस्त के रूप में 11.86 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग की ओर से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता एमसी पलड़िया ने बताया कि शासन की ओर से टनकपुर में मीडिया सेंटर और गेस्ट हाउस निर्माण के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में 11.86 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके बाद विभाग की ओर से डीपीआर तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
लोहाघाट में मल्टी स्टोरी पार्किग के लिए 91.33 लाख की स्वीकृति
चंपावत। जिले के नगर पालिका परिषद लोहाघाट में मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण को 91.33 लाख की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। पार्किंग के लिए आवंटित भूमि में स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के इंडेन गैस गोदाम को अन्यत्र शिफ्ट करते हुए पार्किंग बनाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

लोहाघाट में मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम को 91.33 लाख की धनराशि की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।-नवनीत पांडे, डीएम, चंपावत।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें