फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बदहाल मार्ग का निर्माण कार्य पूरा

Mon, 29 Jan 2024 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। वर्षों से बदहाल नगर के आदर्श कालोनी को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने पर लोगों ने खुशी जताई। इस मौके पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने आदर्श काॅलोनी के लोगों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। बीते कई वर्षों से मार्ग में मरम्मत का कार्य नहीं हो पाया था लोगों को परेशानी हो रही थी। लोगों ने बताया कि पूर्व पालिकाध्यक्ष के प्रयासों से बाराकोट टैक्सी स्टैंड से आदर्श काॅलोनी तक मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इस दौरान पूर्व सभासद भुवन बहादुर, नवीन नाथ, हरीश रावत, खुशाल बोहरा, खड़क सिंह बिष्ट, भगवान सिंह रावत, शिवराज सिंह अधिकारी, गोपाल लाल वर्मा, केदार बोहरा, अरुण थापा, सेम बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें