बाराकोट में वन विभाग की टीम ने नुक्कड़ सभा का आयोजन कर लोगों को वनों की सुरक्षा का संदेश दिया।
लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट में काली कुमाऊं वन क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने नुक्कड़ सभा कर लोगों को वनों की सुरक्षा का संदेश दिया। काली कुमाऊं वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार जोशी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने बाराकोट छीड़ा के बापरू क्रू स्टेशन, मल्ला बापरू, गुमौद, गुरना, संतोला, बाराकोट, घाट सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की नुक्कड़ सभाएं कीं। उन्होंने मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीणों को वनाग्नि की रोकथाम और इससे होने वाले पर्यावरणीय नुकसान और जंगली जानवरों पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों से खेतों और वनों के पास सूखी घास, पत्तियों या कूड़े को न जलाने की अपील की। इस दौरान वन दरोगा बंशीधर जोशी, वन बीट अधिकारी अक्षय वर्मा, वन बीट अधिकारी नेहा देव, कुंदन राणा भी शामिल रहे। संवाद