फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं के पोषाहार की न हो अनदेखी:डीएम

विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में पोषण माह अभियान के शुभारंभ मौके पर उपस्थित अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। बाल विकास विभाग सितंबर को पोषण माह के रूप में मना रहा है। डीएम सुरेेंद्र नारायण पांडेय ने बुधवार को इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलक्ट्रेट में हुए कार्यक्रम में उन्होंने छह माह की गर्भवती महिलाओं के पोषाहार, निगरानी, देखरेख मुस्तैदी से करने के निर्देश बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और पोषण अभियान की टीम को दिए। कार्यक्रम में गर्भवती, दूध पिलाने वाली महिलाओं को जागरूक कर खुद कोरोना परीक्षण के लिए प्रेरित करने की हिदायत अफसरों को दी। कोरोना, मलेरिया, डायरिया, एनीमिया, डेंगू चिकनगुनिया, कुपोषण आदि से बचाव के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। शुभारंभ मौके पर सीडीओ आरएस रावत, पीडी विम्मी जोशी, डीपीओ पीएस बृजवाल, डीईओ डीएस राजपूत, डीपीआरओ सुरेश बेनी, सीडीपीओ पुष्पा चौधरी, दीपक बोहरा, रजत पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें