मन्नत पूरी होने के बाद सीतापुर के राम स्नेही ने मां पूर्णागिरि धाम में इस तरह जाकर देवी दर्शन क
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम के मेले पर बारिश भारी पड़ी। इससे श्रद्धालुओं की संख्या कम हुई है। बारिश और मौसम की खराबी के कारण ज्यादातर श्रद्धालु दिन में ही दर्शन कर रहे हैं। बीते 24 घंटों में करीब नौ हजार लोगों ने देवी दरबार में शीश नवाया। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी का कहना है कि बारिश की वजह से श्रद्धालुओं की आवाजाही में मामूली गिरावट आई है।
वहीं आस्था के देवी धाम में मन्नत पूरी होने पर सीतापुर के राम स्नेही ने भैरव मंदिर से मुख्य मंदिर के बीच के रास्ते को रेंग कर पूरा किया। साढ़े तीन किमी की इस दूरी को उन्होंने रेंगते हुए करीब तीन घंटे में पूरा करने के बाद देवी दर्शन किए। स्नेही ने बताया कि मन्नत पूरी होने पर उन्होंने सपरिवार देवी के दरबार में शीश नवाया।
नौ घंटे गुल रही बिजली
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। बारिश की वजह से मेला क्षेत्र में नौ घंटे बिजली गुल रही। इस दौरान जनरेटरों के जरिये बिजली आपूर्ति जारी रखेगी। बारिश की वजह से शुक्रवार रात सात बजे बिजली गुल हो गई। आयोजकों ने तुरंत जनरेटर चलाकर मेला क्षेत्र को जगमग करा गया। शनिवार सुबह चार बजे खामी दूर कर आपूर्ति सुचारु हुई।