फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना में रोजगारपरक योजनाओं को देें प्राथमिकता : डीएम

Wed, 19 Apr 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल की अध्यक्षता में हुई बैठक मे जिला योजना के प्रस्तावों पर चर्चा हुई। डीएम ने लोगों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए जिला योजना में रोजगारपरक योजनाओं को प्राथमिकता से शामिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम पाल ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में जिले को जिला योजना में 55,19,19,000 लाख की राशि का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कृषि, उद्यान, पशुपालन, मौन पालन, मत्स्य विभाग के अधिकारियों को आम जनता से जुड़े प्रस्ताव बनाने को कहा। ग्रामीण क्षेत्रों में पॉलीहाउस, मत्स्य, मौन पालन, कीवी, उद्यान योजना को क्लस्टर के रूप में बढ़ावा देने, काश्तकारों के प्रशिक्षण देने और प्रगतिशील किसानों के उद्यानों का अवलोकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालन के साथ डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने और क्षेत्र भ्रमण कर किसानों को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने को कहा। उन्होंने जिला योजना में तीन लाख की राशि से कम के कार्य प्रस्तावित नहीं करने, नई योजनाओं के प्रस्ताव में अनुमोदन से पहले चालू योजनाओं के कार्य को को पूर्ण करने, जिला योजना में विवाद रहित कार्यों को शामिल करने, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन स्थलों का विकास और सूक्ष्म, लघु, उद्योगों, खेलों को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ संजय सिंह, सीएमओ डॉ. डीपी जोशी, डीडीओ संगीता आर्या समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें