फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बाहरी एवं संदिग्धों का सत्यापन करे पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। गौरव सेनानी कल्याण समिति की बैठक में बनबसा, टनकपुर क्षेत्र में बाहरी एवं संदिग्ध लोगों का पुलिस सत्यापन कराने की मांग की गई। इस दौरान मादक पदार्थ की तस्करी एवं साइबर ठगी के शिकार लोगों की रकम वापस करने के लिए एसपी देवेंद्र पींचा की सराहना की गई। कहा गया कि समिति के किसी कार्यक्रम में एसपी को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद की अध्यक्षता एवं कैप्टन हरीश कापड़ी के संचालन हुई बैठक में पूर्व सैनिकों ने कहा कि सीमांत क्षेत्र में बाहरी लोगों का आवागमन अधिक रहता है। इसका फायदा उठाते हुए अपराधी क्षेत्र में अपराध कर फरार हो जाते हैं या फिर बाहरी क्षेत्रों में अपराध कर इस सीमांत क्षेत्र में छिप जाते हैं। ऐसे लोगों का पुलिस को सत्यापन करना चाहिए। बैठक में कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, कैप्टन राजेंद्र सिंह अधिकारी, कैप्टन परमानंद कापड़ी, कैप्टन अमर सिंह, कैप्टन चंद्रशेखर गहतोड़ी, पूर्व सैनिक जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी, सूबेदार हरि सिंह ठकुराठी, हवलदार विक्रम सिंह खाती, भूपाल दत्त भट्ट आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें