फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं सुनीं

Fri, 11 Aug 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। थाना पुलिस की ओर से वरिष्ठ नागरिकों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बापरू और बंतोली के बुजुर्गों की कुशलक्षेम जानने के साथ उनकी समस्याएं सुनीं गईं। थाना प्रभारी मनीष खत्री ने वरिष्ठ नागरिकों की समाज में भूमिका, युवा वर्ग के लिए वरिष्ठ नागरिकों का महत्व, पुलिस और वरिष्ठ नागरिकों का आपसी समन्वय, वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े फौजदारी, संपत्ति विवाद और घरेलू समस्याओं के अतिरिक्त उनकी व्यक्तिगत समस्याएं भी सुनीं। थाना प्रभारी ने समस्याएं सुनकर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराध से सुरक्षा, दैनिक जीवन में सतर्कता बरतने, दूरस्थ ग्राम सभाओं में अपरिचित व्यक्तियों के अनिवार्य पुलिस सत्यापन, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल आपातकालीन दूरभाष नंबर 108, 112, 1930, 1090, 1098 पर सूचना देने की बात कही। इस मौके पर गौरा शक्ति एप, उत्तराखंड पुलिस एप आदि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान एसआई हेमंत कठैत, अशोक पुरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें