चंपावत। चल्थी चौकी प्रभारी एसआई राकेश कठायत ने चौकी में चल्थी कस्बे के वरिष्ठ नागरिकों, एकल नागरिकों और व्यापारियों के साथ गोष्ठी की। उन्होंने उनकी निजी, पारिवारिक, स्वास्थ्य संबंधी, पुलिस विभाग या अन्य सरकारी विभागों से संबंधित समस्याओं के बारे जानकारी ली। सभी को सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस सहायता नंबर 112, 1930, उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति एप की जानकारी दी गई। साथ ही किरायेदारों, फड़, फेरी वालों के सत्यापन और अन्य आपातकालीन दूरभाष नंबर की जानकारी दी। संवाद