लोहाघाट डाकघर में लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढाने को तैनात पुलिस कर्मी।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों की ओर से सुरक्षित दूरी का पालन न करने पर डाकघर में पुलिस तैनात की गई। इस दौरान लोगों को सुरक्षित दूरी का पाठ पढ़ाया गया। लोहाघाट डाकघर में आधार कार्ड बनाए जाने के चलते यहां लोगों की काफी भीड़ लग रही है। लोग जल्दी अपनी बारी आने और रजिस्ट्रेशन कराने के लिए दूरी का पालन नहीं कर रहे थे। बैंक में लेन-देन के लिए जाने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार को डाकघर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ने पर डाकघर के अधिकारियों को पुलिस का सहारा लेना पड़ा। एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि नगर के बैंक और सभी सरकारी कार्यालयों में भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।