फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो किलोग्राम चरस सहित आरोपी को दबोचा

विज्ञापन
चंपावत कोतवाली में चरस के दबोचे गए आरोपी के साथ पुलिस टीम। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। पुलिस की ओर से आपरेशन क्रेकडाउन के तहत करीब ढाई किलो चरस के साथ एक आरोपी को हिरासत में लिया है। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि चंपावत कोतवाली क्षेत्र के मुडियानी से आरोपी कमल कुंवर (28) निवासी दूनाकोट, पिथौरागढ़ के कब्जे से 2.418 किलो चरस बरामद की गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने यह चरस अपने घर दूनाकोट पिथौरागढ़ में तैयार की थी और इसे ऊंचे दामों में बेचने उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, बरेली ले जा रहा था। टीम में सीओ अशोक कुमार सिंह, एसएसआई देवनाथ गोस्वामी, दिलवर सिंह, जीवन सौन, सोनू सिंह, नवीन चंद्र, पूरन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें