नशे के कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
- फोटो : पुलिस
चंपावत में एसओजी और बनबसा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 1200 नशे के कैप्सूल के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। रविवार रात चेकिंग के दौरान स्ट्रांग फॉर्म बनबसा के पास पुलिस ने आरोपी कामिल अंसारी के कब्जे से तीन बॉक्स में 720 पायवोक्सी स्पास प्लस कैप्सूल बरामद किए। वहीं दूसरे आरोपी वसीम अंसारी उर्फ लल्ला निवासी इस्लामनगर, खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर के पास से दो बॉक्स में 480 पायवोक्सी स्पास प्लस कैप्सूल मिले।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल संख्या यूके06एकआर-3854 भी सीज कर दी। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।