फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और एसएसबी ने सीमा क्षेत्र में चलाया कांबिंग अभियान

विज्ञापन
चंपावत के सीमांत क्षेत्र में कांबिंग अभियान चलाते पुलिस और एसएसबी जवान। विज्ञप्ति। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। सीमांत तामली थाने की पुलिस और सीमा क्षेत्र की सुरक्षा के लिए तैनात सीमा सशस्त्र बल (एसएसबी) की ओर से संयुक्त रूप से कांबिंग की गई।
विज्ञापन

इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों में लोगों को सीमा की सुरक्षा के प्रति सचेत कर किसी प्रकार की संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि का पता चलने पर तत्काल उसकी सूचना निकटवर्ती पुलिस और एसएसबी की बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) को देने की अपील की गई। तामली के थानाध्यक्ष अनुराग सिंह और एसएसबी तामली के प्रभारी आशुतोष जोशी के नेतृत्व में जवानों ने पोलप, रायल, चूड़ावन सहित नेपाल जाने वाले पैदल मार्गों में विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। इस मौके पर कांस्टेबल इंद्र सिंह, आलम, मनोज भट्ट, सुनील नाथ आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें