फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लखपति दीदी योजना के लाभार्थियों से पीएम ने किया वर्चुअल संवाद

Tue, 12 Mar 2024 09:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लखपति दीदी योजना के लाभार्थियों से वर्चुअली संवाद किया। जिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में चार विकासखंड की 200 लखपति दीदियों को सम्मानित भी किया गया। महिला विकास क्लस्टर खर्ककार्की की सदस्य को साढ़े तीन लाख की धनराशि का स्टार्टर फंड का चेक भी प्रदान किया गया। टनकपुर क्षेत्र की 25 लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया। जिले में पिछले वर्ष 1368 लखपति दीदी बनाई गईं थीं। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख चंपावत रेखा देवी, सीडीओ संजय कुमार सिंह, डीडीओ दिनेश दिगारी, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी, सीएलएफ अध्यक्ष सुनीता सेठी आदि महिला समूह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें