फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौड़ामेहता अस्पताल में डाक्टर की तैनाती करने की मांग

विज्ञापन
लधिया घाटी के चौड़ामेहता अस्पताल में डाक्टरों की तैनाती की सीएमओ से मांग करते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लधियाघाटी क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। उन्होंने सीएमओ से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चौड़ामेहता में डॉक्टर की तैनाती करनेे की मांग की है। निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा के नेतृत्व में सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी से मिले ग्रामीणों का कहना था कि लधियाघाटी रीठासाहिब के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौड़ामेहता में डॉक्टर न होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की करीब 25 हजार की आबादी केवल एक फार्मासिस्ट और एक एएनएम के सहारे टिकी हुई है। डाक्टर के अभाव में रोगियों को 80 किमी दूर जिला मुख्यालय और हल्द्वानी जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण कर इसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा देकर स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। सीएमओ ने अस्पताल में शीघ्र ही डॉक्टर भेजने का आश्वासन दिया। कहा कि अस्पताल का उच्चीकरण कर इसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान गोलडांडा त्रिलोक सिंह नौलिया, सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद सिंह बोहरा, चंदन सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें