फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बड़ी इलायची की खुशबू से महकेगे चंपावत के गांव

Sun, 27 Aug 2023 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में बड़ी इलायची से विभिन्न गांवों को खुशबूदार बनाने के साथ साथ कृषकों की आर्थिकी को बल दिए जाने के उद्देश्य से बड़ी इलायची के पौधों का वितरण किया जा रहा है। जिला भेषज विकास इकाई की ओर से जिला योजना अंतर्गत विकासखंड पाटी के ग्राम पंचायत भुमवाड़ी में कृषकों को बड़ी इलायची के 4200 पौधे वितरित किये गए। जिला भेषज विकास इकाई समन्यवक कमलेंद्र यादव ने बताया कि बड़ी इलायची की खेती किसानों को कम लागत में कई गुना ज्यादा मुनाफा देती है। बड़ी इलायची को काली इलायची, अघोरी इलायची के नाम से भी जाना जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें