नंदौर वन्य जीव अभ्यारण्य ककराली गेट प्रांगा में पौध रोपते सिटी कान्वेंट स्कूल की प्रबंधक, प्रधा
टनकपुर (चंपावत)। हरेला सप्ताह के तहत नंदा कान्वेंट स्कूल की ओर से नंधौर वन जीव अभयारण्य ककराली गेट के प्रांगण में पौधरोपण कर हरियाली का संदेश दिया गया। छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए और पौध रोपे। प्रबंधक जानकी खर्कवाल, प्रधानाचार्य ज्योति चंद और वन विभाग की एसडीओ डाॅ. शालिनी जोशी, शारदा रेंज के रेंजर पीसी जोशी, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डिप्टी रेंजर संतोष सिंह भंडारी, जिला विविध सेवा प्राधिकरण के सदस्य और नंदा कान्वेंट स्कूल गुरुजन भी मौजूद रहे। संवाद