फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में वीआईपी सड़क पर कूड़े का ढेर

Tue, 05 Mar 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंपावत । जिला मुख्यालय के ललुवापानी सर्किट हाउस वीआईपी सड़क के किनारे नगर पालिका की ओर से कूड़ा फेंका जा रहा है। कूड़ा सड़क किनारे फेंक जाने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

ललुवापानी-सर्किट हाउस वीआईपी सड़क से बड़े अधिकारी आवाजाही करते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से इस वीआईपी सड़क पर कूड़े का ढेर लगा है। नगर पालिका की ओर से सड़क किनारे कूड़ा फेंकने से आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। कूड़े के ढेर से लावारिस जानवर खाने की तलाश में कूड़ा सड़क पर इधर-उधर बिखेर देते हैं। कूड़े के ढेर के कारण पल्सों, ललुवापानी, सीप्टी, खेतीखान, मटेला कलजाक और नर सिंह सिद्ध बाबा मंदिर को आवाजाही करने वाले लोगों दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़े के ढेर के कारण बीमारियों के होने का खतरा बढ़ गया है और यहां से गुजरने वालों को नाक पर कपड़ा रखकर आगे बढ़ना पड़ता है। ईओ अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि डंपिंग जोन में निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण कूड़ा सड़क किनारे डंप किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कूड़े को शिफ्ट कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें