फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दीवार निर्माण के बाद नहीं हटा तिलोन में मलबे का ढेर

Sat, 04 May 2024 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मुख्यालय के नजदीक स्थित तिलोन में पहाड़ी सुधारीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके बाद यहां पर चार जगह में मलबा डंप पड़ा है। मिट्टी डंप होने की दशा में जरा सी बारिश में वाहन चलाने में लोगों को परेशानी हो सकती है। अप्रैल में एनएच ने तिलोन में 350 मीटर दीवार में जिओ जूट और वायर मैस लगाए जाने का कार्य पूरा कर लिया गया था, लेकिन मलबा चार जगह डंप पड़ा है। एनएच के सीनियर इंजीनियर अभिषेक शर्मा ने बताया कि पहाड़ी ट्रीटमेंट के बाद नाली निर्माण का कार्य किया जाना है। नाली निर्माण से पूर्व मलबा निस्तारित कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें