फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: किमतोली-खालगढ़ा मोटर मार्ग पर पिकअप खाई में गिरी, एक की मौत

विज्ञापन
लोहाघाट के किमतोली-खालगढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के नेपाल सीमा से लगे किमतोली-खालगढ़ा मोटर मार्ग पर पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया। घायल को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को बुधवार रात पिकअप के वाहन दुघर्टनाग्रस्त होने की सूचना मिली। बताया कि लोहाघाट से चमदेवल की ओर जा रही पिकअप किमतोली व खालगढ़ा के बीच अनियंत्रित होकर 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी इंद्रजीत सिंह, एएसआई हरीश लाल, पवन वर्मा, दीपक गिरी, विनोद कोटियाल ने ग्रामीणों की मदद से दो घायलों को खाई से बाहर निकालकर उप जिला अस्पताल लोहाघाट पहुंचाया।
पुलिस ने बताया कि अस्पताल में प्रभारी सीएमएस डा. जुनैद कमर, डॉ. करन बिष्ट ने गंभीर घायल वाहन सवार राजेंद्र राम (55) पुत्र नारायण राम निवासी जाख खडनौला को मृत घोषित कर दिया जबकि वाहन चालक राजेंद्र सिंह (38) पुत्र दीवान निवासी सिरकोट को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक राजेंद्र राम का शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें