फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: फार्मेसी अधिकारियों का काला फीता बांधकर प्रदर्शन

Wed, 29 Apr 2026 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले फार्मेसी अधिकारियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को अधिकारियों ने बांह पर काला फीता बांधकर अपनी मांगों को लेकर आक्रोश जताया। एसोसिएशन का कहना है कि चारधाम यात्रा जैसी महत्वपूर्ण ड्यूटी के बावजूद फार्मेसी कर्मियों के लंबित भत्तों का भुगतान नहीं किया गया है। आरोप है कि कुमाऊं मंडल के कर्मियों का करीब 20 लाख रुपये का यात्रा भत्ता लंबे समय से लंबित है। जिलाध्यक्ष विष्णु गिरी ने बताया कि पूर्व में विभाग को पत्र भेजकर अवगत कराया गया था लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर यात्रा ड्यूटी का बहिष्कार किया जा सकता है। जिले भर के फार्मासिस्टों ने काला फीता बांध कर कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें