फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कल तक अपने नए भवन में शिफ्ट होगा भेषज कार्यालय

Tue, 23 May 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
एक साल से खाली पड़े चंपावत के इस नए भवन में खुलेगा भेषज कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। एक साल से खाली पड़े भेषज भवन में भेषज कार्यालय को बृहस्पतिवार तक शिफ्ट कर लिया जाएगा। अमर उजाला ने 22 मई को प्रमुखता से (हस्तांतरण के इंतजार में नए सरकारी भवन) खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए कदम उठाए थे। डीएम ने इस संबंध में भेषज विभाग को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

चंपावत में एक करोड़ रुपये से अधिक लागत से एक साल पहले भेषज भवन पूरा कर लिया गया था। इसके बावजूद इसका उपयोग नहीं हो रहा है। यहां तक कि भेषज परिसर में घास उग आई है। अब डीएम ने नए भवन में तीन दिन के भीतर कार्यालय संचालित करने के आदेश दिए हैं। भेषज समन्वयक कमलेंद्र यादव का कहना है कि बृहस्पतिवार तक नए भवन में कार्यालय शुरू हो जाएगा। इसके अलावा चंपावत जिले में बंद हो चुके सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विभागों के 191 छोटे-बड़े भवन खाली पड़े हैं।
कोट
भेषज विभाग को तीन दिन के भीतर नए कार्यालय भवन से कार्य संचालन के आदेश दिए गए हैं। ऐसा नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा अन्य खाली भवनों का विभागीय जरूरत के हिसाब से उपयोग करने के विभागों को आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह भंडारी, डीएम, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें