चंपावत। चंपावत का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। जिले के विभिन्न स्थानों में बढ़ती ठंड लोगों के लिए परेशानियां भी बढ़ा रही है। सुबह पाला और शाम के समय ठंडी हवाओं से लोग जूझ रहे हैं। दोपहर के समय गुनगुनी धूप रही। रात को पाला पड़ने से तापमान में गिरावट आ रही है। नगर में ठंड के बढ़ने से लोग बीमार पड़ रहे हैं।