फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आज से एनएच पर सुबह सात से टनकपुर की तरफ दौड़ेंगे वाहन

Fri, 11 Oct 2024 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। ऑलवेदर सड़क पर चंपावत से टनकपुर की तरफ 11 अक्तूबर से सुबह सात बजे से आवाजाही करेंगे। डीएम नवनीत पांडे ने बताया कि चंपावत-टनकपुर के मध्य स्वाला किमी 106-300 में सड़क, पहाड़ी सुधारीकरण का कार्य लगातार जारी है। बताया कि दशहरा और दीपावली, त्योहार के मद्देनजर 11 से 14 अक्तूबर तक चंपावत से टनकपुर की ओर जाने वाले छोटे वाहनों के लिए आवागमन सुबह सात से शाम 5:30 बजे तक किया गया है। चंपावत से टनकपुर जाने वाले बड़े वाहन चंपावत बनलेख फॉरेस्ट चेकपोस्ट से पूर्व निर्धारित समयानुसार सुबह नौ से शाम पांच बजे तक छोड़े जाएंगे। जबकि टनकपुर से चंपावत की ओर जाने वाले छोटे वाहनों को ककराली गेट से सुबह छह से शाम पांच बजे के मध्य छोड़ा जाएगा। ककराली गेट से चंपावत को आने वाले बड़े वाहन सुबह आठ से शाम चार बजे चंपावत के मध्यम छोड़े जाएंगे। वाहन भार क्षमता 16.20 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें