चंपावत नगर के भैरवा चौराहे में जाम में फंसे वाहन।संवाद
चंपावत। जिला मुख्यालय में सुबह शाम जाम लगना आम बात हो गई है। जाम के कारण राहगीरों के लिए भी सड़क पार करना मुश्किल होता है। बुधवार को नगर में पार्किंग और यातायात पुलिस की तैनाती के बावजूद जाम लगता रहा। इससे लोगों को काफी दिक्कतोंं का सामना करना पड़ा। दोपहर तीन बजे भैरवा चौराहे पर जाम लग गया। ग्रामीण क्षेत्राें से जरूरी कार्यों के लिए आए लोगों को खासी दिक्कतें हुईं। संवाद