फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सड़क बंद होने से 35 किमी यात्रा कर टनकपुर पहुंच रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। रीठा साहिब- कुल्याल गांव सड़क भूस्खलन के कारण 72 घंटे से बंद है। मार्ग बंद होने से लोगों को 155 किमी का फेर टनकपुर के लिए वाया लोहाघाट लगाना पड़ रहा है। रीठा साहिब होते हुए 120 किमी का सफर कर आसानी से लोग मैदानी क्षेत्र टनकपुर पहुंचते हैं। रीठा साहिब-कुल्याल गांव सड़क बुधवार से अभी तक नहीं खुल पाई है। लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अब लोगों को टनकपुर के लिए 35 किमी की अतिरिक्त यात्रा करनी पड़ रही है। मुख्य सड़क के बंद होने से टनकपुर-सूखीढांग होते हुए सीधा रीठा साहिब पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों समेत स्थानीय लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य सड़क बंद होने से हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। टैक्सी और निजी वाहनों को लोहाघाट और वाया देवीधुरा जाना पड़ रहा है। कई गांवों की पांच हजार आबादी प्रभावित हो रही है। स्थानीय भोला सिंह बोहरा, मोनू बिष्ट, महेश राम और अनिल वर्मा ने बताया कि तीन दिन से मार्ग नहीं खुलने के कारण आवाजाही में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। टनकपुर और हल्द्वानी जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। सड़क खोलने के लिए लोनिवि ने एक जेसीबी लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें