टनकपुर (चंपावत)। आपदा विभाग की चेतावनी को देखते हुए उप जिलाधिकारी आकाश जोशी के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने शारदा घाट पर नदी से सटकर संवेदनशील क्षेत्र में निवास कर रहे करीब 20 परिवारों को वहां से हटाया। उनको पंचमुखी धर्मशाला टनकपुर में ठहराया गया है। अत्यधिक बारिश होने से शारदा नदी का जल स्तर बढ़ने से वहां नहीं जाने को कहा गया है। शारदा घाट के संवेदनशील क्षेत्र से लोगों को हटाने में राजस्व विभाग के साथ पालिका अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व में पालिका के अर्जुन सिंह, अनुराधा यादव सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। इधर, पालिका के ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि शारदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने शारदा घाट पर राजस्व और एसडीआरएफ की टीम तैनात कर दी गई है। संवाद