फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पोस्ट कार्ड अभियान में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से किए कई सवाल

Wed, 12 Apr 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने आदि मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान भाजपा शासन में हुए अडानी घोटाले को लेकर पोस्ट कार्ड अभियान का शुभारंभ किया गया। कांग्रेस ने पोस्ट कार्ड के जरिए कई सवाल प्रधानमंत्री से किए।
विज्ञापन

मंगलवार को लोनिवि विश्राम गृह में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश माहरा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने और अडानी समूह की फर्जी कंपनियों में 20 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। इस दौरान पोस्ट कार्ड अभियान का शुभारंभ कर पीएम मोदी से पोस्टकार्ड के जरिए अडानी पर महाघोटाले का आरोप लगाया। अब तक जेपीसी का गठन नहीं करने, प्रतिवर्ष देश के दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने के वायदे के सापेक्ष अब तक नौ वर्षों में 18 करोड़ रोजगार क्यों नहीं दिए गए आदि कई सवाल पूछे। संचालन शैलेंद्र राय ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला माहरा, नवीन जोशी, सुमन महरा, सरोज बिष्ट, बलवंत माहरा, गोपाल कनौजिया, पुष्पा, संजय, नीरज, किशोर, प्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें