फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लोगों ने किया प्रदर्शन

Sat, 29 Apr 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती करने और नगर की पेयजल समस्या के समाधान की मांग पर लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को गांधी चौक में प्रदर्शन के दौरान लोगों का कहना था कि उप जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सर्जन, फिजीशियन आदि विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद रिक्त हैं। अस्पताल रेफर सेंटर बनकर रह गया है जहां लोगों को कोई सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। नगर में पेयजल समस्या बढ़ती जा रही है। लोगों ने सरकार से सरयू लिफ्ट पेयजल योजना को जल्द धरातल पर लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जल संस्थान लोहावती के दूषित जल की आपूर्ति कर रहा है। नगर के पास बलांई गधेरे, कोलीढेक झील, राइकोट पंप और फोर्ती पेयजल योजना को ठीक कर पानी की आपूर्ति की जा सकती है। विभाग की लचर कार्यप्रणाली से वर्षों से कोई भी योजना शुरू नहीं हो पा रही है। लोगों ने जल्द व्यवस्थाएं सही नहीं करने पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर प्रकाश साह, सभासद राजकिशोर साह, मित्रदेव जोशी, अनिल राय, जगत सिंह बोहरा, नवीन साह, महेश राय, सरदार जोगेंद्र सिंह, दीपक साह, मोहम्मद यामिन, राजेंद्र कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें