फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: संविधान निर्माता के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

Fri, 14 Apr 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। जिले में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। चंपावत, लोहाघाट, खटोली, रीठासाहिब सहित अन्य स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता और जिला महामंत्री निर्मल सिंह तड़ागी के संचालन में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान पूर्व पीसीसी सदस्य उमेश खर्कवाल, नीरज वर्मा, मोहन सिंह अधिकारी, अशोक वर्मा, प्रकाश सिंह बोहरा, सौरभ शाह, विपिन जोशी, बालादत्त थ्वाल, जगदीश जोशी, अनुज गहतोड़ी, विनोद चंद्र आदि मौजूद रहे। उधर, खटोली में छात्र संघ सचिव चंपावत दीप प्रसाद की अध्यक्षता में कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में संस्थान के निदेशक आरपी टम्टा और एसबीआई के मुख्य प्रबंधक ऋषि चरण में आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्रकाश चंद्र, विजय लडवाल, राजेश पंत, महेंद्र सिंह, छवि दत्त पांडेय आदि मौजूद रहे। रीठासाहिब, पाटी, बाराकोट में भी कार्यक्रम हुए।
लोहाघाट में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लोहाघाट गोरखानगर जन मिलन केंद्र में प्रेम राम की अध्यक्षता और शेखर गोरखा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने किया। इस मौके पर सचिन जोशी, मोहन पाटनी, दिनेश चंद्र आर्या, आरपी कालाकोटी, पवन बहादुर, भुवन बहादुर, हरीश सार्की आदि थे। राजकीय पीजी कॉलेज में भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी के नेतृत्व में डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यापर्ण किया गया। गोष्ठी में सतीश पांडेय, निर्मला अधिकारी, दीपक ओली, भाष्कर गड़कोटी, मोहन पाटनी, विनोद बगौली, सूरज कुमार, बलवंत गिरि, राजेंद्र प्रसाद, राजू गड़कोटी आदि थे। इआंबेडकर छात्रावास में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें