फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नगर पंचायत में शामिल नहीं होना चाहते छत्रिद्यार के लोग

Tue, 06 Feb 2024 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत जिले के पाटी नगर पंचायत में शामिल होने को लेकर बैठक करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी नगर पंचायत तो बन गई है लेकिन छत्रिद्यार के ग्रामीण इसमें शामिल नहीं होना चाहते हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने तहसीलदार बलवंत सिंह कठायत के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान हेम शर्मा ने बताया कि यहां के ग्रामीण ग्राम पंचायत गूम के मूल निवासी हैं। उनके पूर्वजों ने तोक छत्रिद्यार की जमीन राजस्व ग्राम पाटी के भूमिधरों से ली है जिसमें उनका मालिकाना हक है। यह तोक गूम ग्राम पंचायत की सीमा से मिलता है।
ग्रामीणों का कहना है कि अक्तूबर 2023 में मुख्यमंत्री को भी नगर पंचायत में शामिल न होने को ज्ञापन दिया जा चुका है। इससे पूर्व ग्रामीणों ने बैठक कर नगर पंचायत में शामिल होने को लेकर विरोध जताया। वहां खीमानंद सोराड़ी, उर्वादत्त सोराड़ी, टीकाराम सोराड़ी, प्रेम बल्लभ सोराड़ी, बसंत कुमार, सुभाष चंद्र, सेतराम सोराड़ी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें