फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बनोली गांव के लोगों को पानी नहीं मिलने से परेशानी

Fri, 19 Apr 2024 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के ग्राम पंचायत बनौली के अनुसूचित परिवारों को पानी नहीं मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अनुसूचित परिवार के लोगों ने बीडीसी सदस्य के भाई पर पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त करने पर उन्हें मना किया गया तो उन्होंने अपशब्द का प्रयोग किया। इस मामले में लोगों ने डीएम को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण जगत राम, दीवान राम, हरीश राम, नर राम, बसंत राम आदि ने कहा कि पानी नहीं आने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें