चंपावत। डीएम नवनीत पांडे ने मानसून काल के दृष्टिगत जिले के किसी भी अधिकारी, कर्मी को बिना उनकी पूर्व अनुमति, बिना अवकाश स्वीकृति के मुख्यालय नहीं छोड़ने का आदेश जारी किया है। स्वीकृत अवकाश के दौरान भी कोई अधिकारी और कर्मी अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं रखेंगे। डीएम ने कहा कि यदि आदेश की अवहेलना की जाती है तो आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत दोषी अधिकारी और कर्मी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इधर, जिले में बारिश से 11 मकान क्षतिग्रस्त हैं। पूर्णागिरी तहसील के तहत राउमावि छीनीगोट में 25 लोगों को राहत शिविर में रखा गया है। राजस्व विभाग क्षति का आंकलन कर रहा है। संवाद